संदेश

For You

The Power Of Time : आपकी सबसे बड़ी दौलत आपका समय है जिसे भी दो बहुत सोच समझ कर दो।

चित्र
जो व्यक्ति समय की ताकत को समझ लेता है, वह जीवन में कभी पीछे नहीं रहता। समय इस दुनिया की सबसे कीमती और ताकतवर चीज है, लेकिन इंसान अक्सर इसकी कीमत तब समझता है जब बहुत देर हो चुकी होती है। कहते हैं कि पैसा खो जाने के बाद वापस कमाया जा सकता है, रिश्ते टूटने के बाद दोबारा बनाए जा सकते हैं, लेकिन एक बार बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता। जो लोग अतीत के पछतावे में रोते रहते हैं या भविष्य की चिंता में घुले जाते हैं, वे वर्तमान के इस अनमोल पल को भी गंवा देते हैं। याद रखिए, समय किसी का इंतजार नहीं करता, लेकिन जो समय का सम्मान करता है, पूरी दुनिया उसका इंतजार करती है। जिस व्यक्ति ने समय को समझ लिया, उसने जीवन को समझ लिया । The Power of time  समय केवल घड़ी की सुई नहीं है। अक्सर लोग समय को सिर्फ घंटों और मिनटों में देखते हैं, लेकिन समय इससे कहीं ज्यादा बड़ा और ताकतवर है। समय हमारे जीवन की वह पूंजी है जिसे हम हर दिन खर्च कर रहे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि कोई व्यक्ति इसे सही जगह निवेश करता है और कोई इसे बिना सोचे-समझे बर्बाद कर देता है। हर इंसान को एक दिन में 24 घंटे ही मिलते हैं। दुनिया के स...

जीवन को नए सिरे से शुरू करने के 5 महत्वपूर्ण कदम जो आपकी जिन्दगी बदल देंगे।(Restart your life in hindi)

चित्र
Restart Your Life: जीवन को नए सिरे से शुरू करने के 5 महत्वपूर्ण कदम जो आपकी जिन्दगी बदल देंगे। जिस तरह एक गाड़ी खुद यह तय नहीं करती कि उसे कहां जाना है, बल्कि उसमें बैठा ड्राइवर उसे दिशा देता है। उसी तरह हमारा शरीर और हमारी आदतें भी एक गाड़ी की तरह हैं और हमारा Conscious Mind उसका ड्राइवर है। ड्राइवर यदि वेल ट्रेन्ड न हो तो गाड़ी कहीं भी जा सकती है। Restart-your-life हमारा मन हमें कैसे नियंत्रित करता है? हमारे जीवन का एक बड़ा हिस्सा Automatic Mode में चलता है। हम सुबह उठते हैं, मोबाइल देखते हैं, कुछ आदतें दोहराते हैं और फिर पूरा दिन उसी पुराने Pattern पर चलते रहते हैं। ऐसा क्यों होता है ? क्योंकि हमारा Subconscious Mind पुरानी आदतों को बार-बार दोहराने का काम करता है। अगर आपने कई सालों से देर रात तक जागने की आदत बनाई है तो आपका दिमाग उसे सामान्य मानने लगता है। अगर आपने हर परेशानी में मोबाइल, मनोरंजन या किसी और चीज में भागने की आदत बना ली है तो आपका मन उसी रास्ते पर आपको ले जाता रहेगा। इसलिए जीवन बदलने के लिए सबसे पहले अपने मन के साथ काम करना पड़ता है। यह पोस्ट भी पढ़ें 👇  नया ...

नया काम शुरू करने से पहले ‘लोग क्या कहेंगे’ का डर कैसे छोड़ें? जाने 4 आसान उपाय।

चित्र
लोग क्या कहेंगे? एक ऐसा डर जो लाखों सपनों को जन्म लेने से पहले ही मार देता है। शायद आपने कोई बिजनेस शुरू करने की सोची हो, यूट्यूब चैनल बनाने का मन हुआ हो, या फिर किसी नए करियर की शुरुआत करने की इच्छा हुई हो लेकिन उससे पहले ही मन में कई तरह के डर पैदा हो जाते हैं जैसे... लोग क्या कहेंगे? दोस्त मेरा मजाक उड़ाएंगे। रिश्तेदार क्या सोचेंगे? कहीं लोग मुझे बेवकूफ न समझें। कहीं मैं सफल न हो पाया तो। लोग क्या कहेंगे का डर छोड़ें (Ai image) सच कहूं तो जीवन में सबसे अधिक सपने किसी कठिनाई की वजह से नहीं टूटते, बल्कि " लोग क्या कहेंगे " वाली मानसिकता की वजह से टूटते हैं। मैंने अपने जीवन में ऐसे बहुत से लोगों को देखा है जिनके पास प्रतिभा थी, मेहनत करने की क्षमता थी, लेकिन वे केवल इसलिए आगे नहीं बढ़ पाए क्योंकि वे दूसरों की राय से डरते रहे। इस लेख में हम समझेंगे कि लोग क्या कहेंगे का डर पैदा क्यों होता है और इससे बाहर निकलने का सबसे प्रभावी तरीका क्या है ? लोग क्या कहेंगे का डर आखिर पैदा क्यों होता है? मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। हजारों साल पहले समूह में रहना हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी था। ...

अगर कोई आपको इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए ?

चित्र
जब कोई व्यक्ति आपको इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए ? लड़की लड़के को क्यों इग्नोर करती है? एक लड़के को इग्नोर करती हुई लड़की का चित्र  जीवन में कभी कभी ऐसा भी वक्त आता है जब कोई अपना हमें इग्नोर (नजरअंदाज) करने लगता है। जो व्यक्ति कभी हमसे बातें करने के बहाने ढूंढा करता था आज वह हमारा फोन तक रिसीव नही कर रहा है। मैसेज का कोई रिप्लाई नहीं देता है।  मैसेज का रिप्लाई भी आता है तो ऐसा लगता है कि उत्तर बहुत सोच समझ कर दिया जा रहा है। तब मन को आभास होने लगता है कि सामने वाला हमें इग्नोर कर रहा है। ऐसे में मन में कई सवाल उठने लगते हैं जैसे... वह मुझे क्यों इग्नोर कर रहा / रही है ? क्या मुझसे कोई गलती हो गई है ? अब मुझे क्या करना चाहिए ? क्या वह मुझे अब पसंद नहीं करता / करती है ? क्या रिश्ता अब खत्म हो चुका है ? यह सत्य है कि किसी के द्वारा इग्नोर किए जाने पर मन को बहुत चोट पहुंचती है। आपको लगता है कि अब आपकी अहमियत कम हो गई है। लेकिन हर बार किसी के द्वारा आपको इग्नोर करना आपकी कमी नहीं हो सकती है। कई बार सामने वाले व्यक्ति की कुछ मजबूरियां हो सकती हैं। वह तनाव में हो सकता है या फिर कोई...